UP News: ट्विटर ने उतारा तांत्रिक का भूत, मांग रहा था दस लाख रुपये

उत्तर प्रदेशUP News: ट्विटर ने उतारा तांत्रिक का भूत, मांग रहा था दस...

Date:

सहारनपुर। हरियाणा के एक तथाकथित तांत्रिक ने सहारनपुर की रहने वाली विवाहित महिला को अपने जाल में फंसा लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। तांत्रिक ने महिला से 75 हजार रुपये भी ले लिए लेकिन अब उसने 10 लाख रुपये की मांग की है। जब महिला को कुछ समझ नहीं आया तो उसने एसएसपी को ट्वीट कर दिया। अब ट्विटर ने तांत्रिक के सिर से ब्लैकमेलिंग का भूत उतारा है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Also read: यूपी: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, ब्लैकमेल करने के आरोप में डांस टीचर गिरफ्तार

दरअसल सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को ट्वीट करके कहा है कि पानीपत का एक तांत्रिक उसे परेशान कर रहा है, उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने बताया कि तांत्रिक उसके संपर्क में आया था। तांत्रिक ने उसे अपने चंगुल में फंसा लिया और उससे 75 हजार रुपये भी ले लिए। एक सोने की अंगूठी भी उससे ले ली। अब तांत्रिक उससे 9 लाख  रुपये और मांग रहा है।

महिला ने  पुलिस को यह भी बताया है कि तांत्रिक ने उसे इतना परेशान कर दिया था कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। अब महिला ने एसएसपी को ट्वीट करके मदद मांगी है। एसएसपी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए जनकपुरी थाना पुलिस को निर्देशित किया है और कहा है कि पूरे मामले की जांच करे। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो तांत्रिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शाम को पुलिस ने इस पूरे मामले में हरियाणा पुलिस से मदद मांगी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related