टीवी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भेजे जा रहे अश्लील मैसेजों से मिली राहत, आरोपी गिरफ्तार

नेशनलटीवी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भेजे जा रहे अश्लील मैसेजों से...

Date:

न्यूज़ डेस्क – फेम के साथ अक्सर परेशानियां भी आती हैं। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जहां एक टीवी एक्ट्रेस को लगातार परेशान करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एक टीवी एक्ट्रेस पिछले तीन महीनों से एक शख्स द्वारा किए जा रहे ऑनलाइन स्टॉकिंग से परेशान थी। आरोपी नवीन के. मोन (41), बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके का रहने वाला है और एक कंसल्टेंसी फर्म में काम करता है।

आरोपी लगातार एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजता था।

चेतावनी और ब्लॉक किए जाने के बाद भी वह अलग-अलग अकाउंट बनाकर उसे मैसेज भेजता रहा।

यह उत्पीड़न तब शुरू हुआ जब एक्ट्रेस ने फेसबुक पर उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट ठुकरा दी थी।

बार-बार परेशान होने के बाद एक्ट्रेस ने उस शख्स से मिलने का फैसला किया ताकि उसे चेतावनी दे सके।

आरोपी ने उसे नागरभावी के एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया।

1 नवंबर को एक्ट्रेस वहां पहुंची और स्पष्ट कहा कि उसे उसकी दोस्ती में कोई दिलचस्पी नहीं है।

इस पर आरोपी ने एक्ट्रेस के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस के साथ भी बदसलूकी की और बड़े मीडिया हाउस से जुड़ा होने का झूठा दावा किया।

आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ निम्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है—

BNS धारा 75 — यौन उत्पीड़न

BNS धारा 78 — पीछा करना

BNS धारा 79 — किसी महिला की गरिमा का अपमान करना

अश्लील संदेश भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए उपकरण जब्त कर लिए गए हैं और जांच के लिए भेज दिए गए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...