Earthquake: तुर्किए और सीरिया में भूकंप से अब तक 100 की मौत, 500 से अधिक घायल

इंटरनेशनलEarthquake: तुर्किए और सीरिया में भूकंप से अब तक 100 की मौत,...

Date:

नई दिल्ली। तुर्किए और सीरिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 500 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मरने और घायल होने वालों की संख्या और भी अधिक बढ़ सकती है। वहीं 50 से अधिक इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप के झटके नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व की महसूस किए गए। भूकंप का असर सीरिया तक देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण कई इमारतें गिरी हैं। सीरिया में जान गंवाने वालों को आंकड़ा 90 से अधिक तक पहुंचा है।


रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.8

जानकारी के अनुसार, भूकंप की ​तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 मापी गई है। बताया जाता है कि इस दौरान कई लोगों की मौत हुई है। 50 से अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। आंकड़ा अभी लगातार बढ़ रहा है। सनलिउर्फा मेयर ने अभी तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

18 किलोमीटर गहराई में भूकंप का केंद्र

यूएस जियोलॉजिकल के मुताबिक, भूकंप का केंद्र गाजियांटेप से 33 किलोमीटर और नूरदगी शहर से लगभग 26 किलोमीटर दूर था। भूकंप केंद्र जमीन से 18 किलोमीटर गहराई पर केंद्रित था। भूकंप के झटके सीरिया तक महसूस किए गए है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इससे इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप के कारण लोगों के मरने और घायल होने की आशंका जताई है।

राष्ट्रपति ने किया ट्वीट

तुर्किए राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने ट्विटर पर टवीट कर कहा कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव दलों को भेजा गया है। उम्मीद है कि इस आपदा से एक साथ जल्द और कम से कम नुकसान के साथ पार कर लेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...