गांव में सस्ती और अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी दिलाने की कोशिश : पीएम मोदी

फीचर्डगांव में सस्ती और अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी दिलाने की कोशिश : पीएम...

Date:


गांव में सस्ती और अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी दिलाने की कोशिश : पीएम मोदी

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज डिजिटल इंडिया के 6 साल पूरा होने के मौके पर इस अभियान के लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. उन्होंने कहा कि शिक्षा का डिजिटल होना समय की मांग है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने इस प्रक्रिया को और तेज किया है.

गांव में सस्ता इंटरनेट
प्रधानमंत्री ने कहा अब हमारी कोशिश है कि गांव में सस्ती और अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले. सस्ते मोबाइल और दूसरे माध्यम उपलब्ध हो ताकि गरीब से गरीब बच्चा भी अच्छी पढ़ाई कर पाएं. वहीं देशभर के किसानों का ENAM प्लेटफार्म के प्रति भरोसा बढ़ा है.

वन नेशन वन राशन कार्ड
पीएम ने ये भी कहा कि “वन नेशन वन राशन कार्ड” की सुविधा देश के करोड़ों श्रमिकों के लिए बड़ी सुविधा बनकर उभरा है. शहर में जो मजदूर काम करते हैं वह “वन नेशन वन राशन कार्ड” की मदद से शहरों में राशन उठा रहे हैं और उनका परिवार बचे हुए कोटे का अनाज गांवों में उठा रहा है.

डिजिटल एग्रीकल्चर
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डिजिटल इंडिया के 6 साल पूरे हो गए. गरीबों के बैंक खाते खोले गए. कल्याणकारी योजनाओं के पैसे सीधे गरीबों के बैंक खाते में डाले हैं. आज डिजिटल एग्रीकल्चर के जरिए किसान अपनी फसल बेच रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related