लाइफस्टाइल डेस्क। Tomato Chaat Recipe – अपने आलू, मटर और पपड़ी चाट तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या अपने कभी ‘टमाटर की चाट’ खाई है। अगर नहीं तो इस बार जरूर ट्री करे, ये खाने में जबरदस्त लगती है साथ ही इसे बनाना काफी आसान भी है। चलिए जानते है।
Read also: जानिए घर पर कैसे ख़ुद बनाएं जायकेदार चाट मसाला, बेहद आसान है रेसिपी
‘टमाटर की चाट’ सामग्री – 4 टमाटर कटे हुए, 1/2 कप सफेद मटर उबली हुई, 1 आलू उबला हुआ, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, 1 टीस्पून अदरक बारीक कटी हुई, 3-4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, 1 टीस्पून नींबू का रस, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, काला नमक 1/2 टीस्पून , जीरा पाउडर 1 टीस्पून, गरम मसाला 1/2 टीस्पून, स्वादानुसार इमली की चटनी और धनिया चटनी, नमक स्वादानुसार, 3-4 टीस्पून तेल।
Read also: शाम की चाय के साथ नाश्ते के साथ बनाएं पापड़ी चाट, ये रही रेसिपी
‘टमाटर की चाट’ विधि (Tomato Chaat Recipe) –
पहले कड़ाही में तेल गर्म कर अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें। फिर टमाटर और 1/2 टीस्पून नमक डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। अब गरम मसाला,लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालकर 2 – 3 मिनट तक चलाते हुए भूनें। फिर आलू मिलाएं और 2 मिनट तक दुबारा भूनें। बस अब आप उबला मटर, आधा कप पानी मिलाएं और अच्छे से पकाएं।
अब हरी चटनी, खट्टी-मीठी चटनी, हरा धनिया और स्वादानुसार काला नमक डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें। बस आप इस मिश्रण को प्लेट में डालें और साथ ही ऊपर से बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर सर्व करें।

