स्ट्रीट फूड के शौक़ीन है तो एक बार हरिद्वार का रुख जरूर करे!!

ट्रेवलस्ट्रीट फूड के शौक़ीन है तो एक बार हरिद्वार का रुख जरूर...

Date:


स्ट्रीट फूड के शौक़ीन है तो एक बार हरिद्वार का रुख जरूर करे!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Street Food Haridwar – हरिद्वार भारत के पवित्र स्थानों में से एक माना गया है, ये दो शब्दों से मिलकर बना है, हरी और द्वार मतलब भगवान का द्वार। ये जगह अपने धार्मिक स्थानों के लिए काफी प्रसिद्ध है, लेकिन साथ ही ये अपने स्वादिष्ट खाने के लिए भी जानी जाती है। यहां आपको एक से बढ़कर एक टेस्टी स्ट्रीट फूड खाने को मिल जाएंगे। तो चलिए जानते है यहां के स्ट्रीट फूड के बारे में, जो की खाने के शौकीनों को अपनी ओर खींचता है। 

Read also: अगर आप फूडी है तो ये चटपटी गलियाँ आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है

आलू पूरी

स्ट्रीट फूड के शौक़ीन है तो एक बार हरिद्वार का रुख जरूर करे!!

आलू पुरी हरिद्वार के सबसे स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड मानी जाती है, ये काफी लोकप्रिय व्यंजन है। इसमें पूरियों के साथ मसालेदार और चटपटी आलू की सब्जी दी जाती है, जो की किसी का भी दिन बना देती है। हरिद्वार जाए तो इसे जरूर टेस्ट करे। 

कचौड़ी

स्ट्रीट फूड के शौक़ीन है तो एक बार हरिद्वार का रुख जरूर करे!!

कचौड़ी भी प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है, इसे सब्जी और चटनी के साथ दिया जाता है। लोग इसे नाश्ते में खाना बेहद पसंद करते है, इस जायकेदार कचौड़ी को हरिद्वार में खाना न भूले। इसके अलावा, आप चाहे तो इसे दोपहर के खाने में या रात में खा सकते हैं।

रसमलाई और जलेबी

स्ट्रीट फूड के शौक़ीन है तो एक बार हरिद्वार का रुख जरूर करे!!

मीठा खाने वाले शौकीनों के लिए तो हरिद्वार में एक से बढ़कर मिठाइयाँ है जैसे की जलेबी, रसमलाई, और राबड़ी। आपको बता दे ये चीजे यहां  शुद्ध घी से बनाई जाती हैं और ताज़ी-ताज़ी दी जाती है। 

Read also: बेहद ख़ास है दिल्ली की ये जगहें

चाट 

स्ट्रीट फूड के शौक़ीन है तो एक बार हरिद्वार का रुख जरूर करे!!

हरिद्वार के स्ट्रीट फूड में ये आपको गोलगप्पे से लेकर पापड़ी चाट और दही वड़े खाने को भी मिल जाएंगे। यहां का चाट खाने में स्वादिष्ट होता है, आप चाहे तो इसे शाम के स्नैक में भी इसका मजा ले सकते है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...