लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Glowing Face Pack – चेहरे की रौनक बढ़ने के लिए स्किन का अंदर से नौरिश होना बेहद जरुरी है, इसके लिए आप कुछ नेचुरल चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते है। ये आपके चेहरे की रौनक को कई गुना तक बढ़ा देंगे, तो चलिए बिना देर किए जानते है इन फेस पैक के बारे में।
Read also: इन फेशियल एक्सरसाइजेज से करे चेहरे की चर्बी को कम
दही और अखरोट
दही और अखरोट स्किन के लिए काफी असरदार माने जाते है, आपको बस जौ का आटा, अखरोट का पाउडर, शहद और दही अच्छे से मिलकर पेस्ट बनाना है। फिर इसे कम से कम 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखना है , इसके बाद आप ठंड़े पानी से धो सकते है।
केला और दही
केला और दही तो हमेशा ही बेस्ट फेस पैक में आते है, आप बस आधा पका केला और 3 बड़े चम्मच दही को अच्छे से मिक्स कर पेस्ट बना ले साथ ही इसमें कुछ बूंदें शहद की भी मिलाएं। फिर पेस्ट को लगाएं और हल्का सूखने दें। हल्का सूखने के बाद अच्छे से धोएं। बता दे, ये ड्राय स्किन वालो ये लिए बेस्ट है।
Read also: जाने सोडा वॉटर कैसे है चेहरे के लिए फायदेमंद
दही और पपीता
दही और पपीता भी काफी लाभकारी माने जाते है, आप बस दही और पपीते का गूदा मैश कर अच्छे से मिला ले। फिर इसको चेहरे के साथ गर्दन पर भी लगाएं , 20 मिनट रुके फिर चेहरा धो लें। बता दे, ये फेस पैक एंटी एजिंग का काम करता है।

