लाइफस्टाइल डेस्क। Eggless Brownie Recipe – बच्चे हो या बड़े सभी को मीठा अच्छा लगता है, ऐसे में आप उन्हें चॉकलेट ब्राउनी बनाकर खिला सकते है। ये खाने में जबरदस्त लगती है और ये एक परफेक्ट डेजर्ट है। इसके अलावा, अगर आपको अंडे वाली ब्राउनी खाना पसंद नहीं है तो हम आपको बताएगे की एगलेस चॉकलेट ब्राउनी कैसे बनाई जाती है, चलिए जानते है।
चॉकलेट ब्राउनी सामग्री – आधा कप मैदा, आधा चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा, एक चौथाई कप कोको पाउडर, आधा कप पिसी चीनी, एक चौथाई कप तेल, वनीला एसेंस, 1 – 2 चम्मच दूध, 2 चम्मच अखरोट पिसा पाउडर और कुछ टुकड़े , घी आवशयकता अनुसार।
Read also: रसोई Bytes: ले गर्मियों का मजा, घर पर बनाएं ‘केसरिया कुल्फी’!!
चॉकलेट ब्राउनी विधि (Eggless Brownie Recipe) –
पहले बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर एक और बाउल में पिसी चीनी, तेल और वनीला एसेंस डालकर मिक्स करें। अब कुकर की सीटी निकालकर इसमें एक कप नमक डालकर गैस पर रख ढक्कन बंद करे।
इसके बाद पिसी चीनी और तेल के मिश्रण वाले बाउल में मैदा और कोको पाउडर के मिश्रण को अच्छी तरीके से मिक्स कर लें। फिर इसमें दूध डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें साथ ही अखरोट का पाउडर डाल दें। इन सबको अच्छी तरह से चलाकर मिक्स कर लें। अब किसी बर्तन को देसी घी से ग्रीस कर उसमे सारे बैटर को पलटकर सेट करें। ध्यान दे एक चौथाई जगह खाली रखें, बैटर को पूरा बर्तन तक न भरे। अब कुकर को खोले और इसे रख दे साथ ही कूकर के अंदर एक स्टैंड रखे।
15 मिनट बाद चॉकलेट ब्राउनी तैयार हो जाएगी, आप इसे र ठंडा होने को रख दें और टुकड़ों में काट लें। आप चाहे तो इसके ऊपर आइसक्रीम और चॉकलेट सीरप डालकर सर्व कर सकते है।

