Ministry of Defence देश की घरेलू कंपनियों से खरीदेगा सेना के लिए हथियार

न्यूज़Ministry of Defence देश की घरेलू कंपनियों से खरीदेगा सेना के लिए...

Date:

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय अब स्वदेशी रक्षा कंपनियों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। देश को रक्षा मामले में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अब रक्षा मंत्रालय देश की स्वदेशी रक्षा कंपनियों से हथियार खरीदने की तैयारी में है। इसके लिए 25 प्रतिशत बजट घरेलू निजी रक्षा कंपनियों के लिए रखा गया है।

Read also: वीसीके, द्रविड़ कड़गम पूरे तमिलनाडु में विरोध मार्च निकालेंगे

रक्षा मंत्रालय का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है। रक्षा मंत्रालय का यह कदम रक्षा उत्पादन में निजी उद्योग,एमएसएमई के अलावा स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए माना जा रहा है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों की माने तेा करीब 1,500 करोड़ रुपये घरेलू खरीद के लिए स्टार्ट-अप के तहत निर्धारित किए गए हैं। इसमें आईडेक्स स्टार्ट-अप को भी शामिल किया है। देश ने रक्षा उपकरणों की जरूरत को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता अब कम करने का फैसला लिया है। इसके तहत सेना ने 101 सैन्य समानों और हथियारों की तीसरी सूची जारी की। इन सब का आयात आगामी पांच साल तक अब नहीं होगा। इसके अलावा अब जो भी समान सेना के लिए खरीदा जाएगा वह स्वदेशी कंपनियों स लिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...