लाइफस्टाइल डेस्क। Besan Appe Recipe – अगर आप सूजी के अप्पे से बोर हो गए हैं, तो एक बार बेसन के अप्पे जरूर बनाएं। ये खाने में बेहद लाजवाब लगते है साथ ही इसे बनान काफी आसान है। चलिए फिर जानते है बेसन से कैसे जबरदस्त अप्पे बनाए जाए।
बेसन के अप्पे सामग्री – एक कप बेसन, एक चम्मच राई, अदरक के कुछ टुकड़े, करी पत्ता, 2 – 3 हरी मिर्ची, नींबू का रस, फ्रूट साल्ट, तेल, नमक स्वादानुसार। इसके अलावा, आप पहले ही अदरक और हरी मिर्ची को अच्छे से मिलकर पेस्ट बना ले।
Read also: घर पर बनाएं बेसन गट्टे का रायता , बनाने का तरीका है बहुत आसान
बेसन के अप्पे विधि ( Besan Appe Recipe ) –
पहले बेसन को छानकर रख लें और उसमे अदरक और हरी मिर्ची का पेस्ट डाल दे और दो चम्मच तेल, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डालें। आप इन सबको अच्छे से मिला ले और फिर बेसन में पानी डालें और घोल तैयार करें। हाँ, इस बात का ध्यान रहे की घोल ना ज्यादा पतला हो ना ज्यादा मोटा। अब घोल को 15 – 20 मिनट के लिए रख दें और इसमें इनो पाउडर मिला दें।
Read also: आज घर पर बनाएं बेसन के फ्रेंच फ्राईस, ये रही रेसिपी
इसके बाद पैन को गैस पर चढाएं और तेल की कुछ बूंदे डालें, साथ ही किसी पैन में राई और करी पत्ता फ्राई कर लें। अब पैन में थोड़ा सा बेसन का घोल डालें और इसके ऊपर फ्राई किया हुआ राई और करी पत्ता डालें। अब बस इसके ऊपर बेसन के घोल को डालें और सेंकने के लिए रख दें। फिर थोड़ी देर में अप्पे को चेक कर पलटकर सेंक लें। लीजिए तैयार है अप्पे, आप चाहें तो इसे चटनी के साथ सर्व कर सकते है।

