घर पर बनाएं बेसन की बर्फी, बहुत ही आसान सी रेसिपी

रसोई Bytesघर पर बनाएं बेसन की बर्फी, बहुत ही आसान सी रेसिपी

Date:


घर पर बनाएं बेसन की बर्फी, बहुत ही आसान सी रेसिपी

 बेसन की बर्फी स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी होती है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो चलिए जानें बेसन की बर्फी बनाने का तरीका। 

घर पर बनाएं बेसन की बर्फी, बहुत ही आसान सी रेसिपी
Image Source: Google

बेसन की बर्फी बनाने की सामग्री

दो सौ ग्राम चने की दाल, दौ सौ ग्राम देसी घी, एक कटोरी पिसी चीनी, बादाम, काजू, अखरोट और मनचाहे ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे हुए।

बेसन की बर्फी बनाने की विधि

चने की दाल को पहले अच्छे से साफ कर लें। फिर इसे कड़ाही में देसी घी डालकर भून लें। धीमी आंच पर चने की दाल को सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसे अलग बर्तन में निकाल कर ठंडा कर लें। अब इस चने की दाल को ठंडा कर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। अब आपकी मिठाई के लिए भुना हुआ चने का आटा तैयार है। अब इस पाउडर में चीनी का पाउडर मिलाकर रख लें। साथ में इसमे ड्राई फ्रूट्स भी डाल लें। 

अब देसी घी को डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को रोटी के आटे की तरह गूंथ लें। जब ये सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए तो किसी बड़ी प्लेट में घी लगाकर चिकना कर लें। फिर इस मिश्रण को बराबर और समान मात्रा में फैलाकर चिकना कर दें। आप चाहें तो सजावट के लिए कुछ ड्राई फ्रूट्स को ऊपर से डाल सकती हैं। तैयार है आपकी बेसन की बर्फी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...