ट्रम्प ने मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ सम्मान से नवाजा

फीचर्डट्रम्प ने मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ सम्मान से नवाजा

Date:


ट्रम्प ने मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ सम्मान से नवाजा

वाशिंगटन: अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित ‘लीजन ऑफ मेरिट’ सम्मान से नवाजा है।

स्कॉट मॉरिसन और शिंजो आबे भी सम्मानित
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने ट्ववीट कर बताया कि श्री ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया हैं।

भारतीय राजदूत को सौंपा गया पुरूस्कार
उन्होंने सोमवार देर रात कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार सौंपा गया है। भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से व्हाइट हाउस में यह पुरस्कार स्वीकार किया।”

इसलिए दिया गया पुरूस्कार
श्री ब्रायन ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक ताकत के रूप में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया हैं।” इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी की पुरस्कार सूची में एक और पुरस्कार शामिल हो गया है। इससे पहले भी श्री मोदी को कई अन्य देश अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...