ट्रम्प ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, जायेंगे सुप्रीम कोर्ट

फीचर्डट्रम्प ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, जायेंगे सुप्रीम कोर्ट

Date:


ट्रम्प ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, जायेंगे सुप्रीम कोर्ट

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कई राज्यों में चल रही मतगणना के बीच दावा किया कि अमेरिकी जनता के साथ ”बड़ी धोखाधड़ी” की जा रही है और वह इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाएंगे।

अचानक सबकुछ बदल गया
ट्रंप ने दावा किया, ”हम यह चुनाव जीत चुके थे।” अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लकिन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन से है। ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में अपने भाषण में कहा, ”करोड़ों लोगों ने हमें वोट दिया है।” उन्होंने दावा किया, ”बेहद निराश लोगों का एक समूह दूसरे समूह के लोगों को हतोत्साहित करने का प्रयास कर रहा है। हम बड़े जश्न की तैयारी में थे। हम जीत रहे थे। लेकिन अचानक सब बदल दिया गया।”

कही धोखाधड़ी की बात
राष्ट्रपति ने बिना कोई सबूत दिए कहा कि कोई ”बड़ी धोखाधड़ी” की गई है। उन्होंने कहा, ”यह अमेरिकी जनता के साथ धोखाधड़ी है। यह हमारे देश के लिये शर्म की बात है।” ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि मतदान रोका जाए। उन्होंने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय जाएंगे। राष्ट्रपति ने कहा, ”सच कहूं तो हम चुनाव जीत चुके थे।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...