पौड़ी। देवप्रयाग पौड़ी मार्ग पर देर रात एक दुर्घटना हुई। जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक खाई में गिर गया। जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में तीन लोग सवार थे। जिनमें से एक का शव निकाला जा चुका था। जबकि दो लोगों के शव निकालने के लिए ट्रक को गैस कटर से काटना पड़ा।
Read also: पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत
आज मंगलवार को सुबह घटना का पता चला तो एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान काफी देर तक चला। जिसके बाद एक शव की बरामदगी हुई। जबकि दो शव ट्रक के भीतर ही फंसे रहे। दोनों शवों को ट्रक को काटकर निकाला गया। ट्रक देवप्रयाग से पौड़ी जा रहा था। इसी दौरान देवप्रयाग सौड में ढाबे के पास दुर्घटना हुई।
Read also: मंगल हुआ अमंगल,दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत 30 घायल
थाना बाह बाजार प्रभारी सुनील पंवार ने बताया कि जहां शव गिरे हैं, वहां पहुंचना काफी मुश्किल भरा है। एक शव को तो निकाल लिया गया। बाकी दोनों शवों को ट्रक से निकालने के लिए उसको गैस कटर से काटना पड़ा।

