लाइफस्टाइल डेस्क। Tribal Heartland Jagdalpur – भारत में कई मशहूर जगहे है, लेकिन क्या आप जानते है की भारत में एक ऐसी भी जगह है जो ट्राइबल हार्टलैंड ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर काफी मशहूर है। ये एक छोटा सा गांव है, जिसका नाम ‘जगदलपुर’ है। ये छतीसगढ़ के बस्तर जिले में है साथ ही ये एक प्राचीन गांव है। यहां घूमने के लिए बहुत सी जगहे है, जो आपका मन मोह लेगी।
लामनी पार्क
लामनी पार्क में लगभग 20 से अधिक पक्षी की प्रजातियों को देख सकते हैं, आप नेचर प्रेमी हैं तो फिर यहां जरूर जाएं। ये बेहद ही शांत जगह है, आप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए यहां जा सकते है।
तीरथगढ़ वॉटरफॉल
तीरथगढ़ वॉटरफॉल में लगभग 300 फीट की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है, जो की देखने लायक होता है। यह वॉटरफॉल कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का ही एक भाग है। ये जगह पिकनिक स्थल के रूप में भी फेमस है।
Read also: Travel Documents: यात्रा के समय इन दस्तावेज को रखना ना भूले!
बस्तर पैलेस
बस्तर पैलेस एक ऐतिहासिक स्थल है, ये किसी समय में राज्य का यह मुख्यालय हुआ करता था। इसका निर्माण राज्य के शासकों द्वारा कराया गया था, अगर जगदलपुर के इतिहास को करीब से जाना चाहते है तो यहां जरूर जाएं।
इसके अलावा, आप दलपत सागर, बालाजी मंदिर और गंगा मुंडा झील जैसी बेहतरीन जगहों पर जा सकते है और साथ ही यहां आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ ले सकते है।

