भूकंप के झटकों से काँपा उत्तर भारत

फीचर्डभूकंप के झटकों से काँपा उत्तर भारत

Date:


भूकंप के झटकों से काँपा उत्तर भारत

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत शुक्रवार को भूकंप से हिल गया. जिसके वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल कर सड़को पर आ गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रात 10.31 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.3 मापी गई. वहीं इसका केंद्र ताजिकिस्तान रहा.

भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान में झटके महसूस किया गया. लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई है.

एनसीएस के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई. जिसके वजह से कई घरों को नुकसान होने की खबर आ रही है.

भूकंप का केंद्र अमृतसर से 21 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व (ESE) में था. भूकंप भारतीय समयानुसार 10:34 PM बजे सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया. भूकंप कुछ सेकेंड तक दिल्ली-एनसीआर व उसके आस-पास के इलाकों में महसूस होते रहे. भूकंप झटके महसूस होने पर कुछ लोग अपने घरों व दुकानों से बाहर भी निकल आए. बताते चले कि पिछले महीने के आखिर में भी दिल्ली-एनसीआर में झटके महसूस हुए थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...