लाइफस्टाइल डेस्क। New Year Party 2023 Delhi – 2023 का आगाज बस होने ही वाला है, दुनियाभर के लोग काफी उत्साहित हैं। भारत में भी नए साल का जश्न काफी खुशनुमा रहता है। लोग आज यानि 31 दिसंबर की रात पार्टी करते हैं और रात 12 बजे एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। म्यूजिक, खाना पीना और डांस का पूरा लुत्फ इन पार्टी में मिलता है, जो की काफी यादगार रहता है।
अगर आप दिल्ली में रहते है और ऐसी ही किसी पार्टी में जाने की सोच रहे है तो हम आपको इस लेख कुछ जगहे बातएंगे, जहां न्यू ईयर पार्टी आयोजित हो रही है। आप भी अपना न्यू ईयर शानदार तरीके से शुरू कर सकते है।
दिल्ली में नए साल की पार्टी (New Year Party 2023 Delhi)
ये न्यू ईयर पार्टी आपका नया साल धमाकेदार बना देगी, आप अपने दोस्तों संग यहां एन्जॉय कर सकते है। यहां आपको सब कुछ मिलेगा, बस पार्टियों में शामिल होने के लिए टिकट या पास की जरूरत होती है।
अली ब्रदर्स

अली ब्रदर्स के नाम से मशहूर सूफी गायक परवेज बबलू, परवेज हसन और शाहरुख अली के साथ नए साल की महफ़िल लगाना चाहते है तो नई दिल्ली के ग्रीन पार्क में स्थित मॉलिक्यूल एयर बार में आज ये आयोजन हो रहा है। रात 8 बजे से पार्टी शुरू हो जाएगी। डीजे, बेली डांस, लजीज खाना और ड्रिंक्स पार्टी का मजा दुगना कर देगी। लेकिन इसके लिए पास की जरूरत पड़ेगी, जिसे आप ऑनलाइन बुक कर सकते है। बता दे, पास के लिए आपको 3499 रुपये या उससे ज्यादा खर्च करने होंगे।
डिस्को 22

दिल्ली, नोएडा, जनपथ, गाजियाबाद, गुरुग्राम के इम्पेर्फेक्टो पब में नए साल की पार्टी का आयोजन बढ़े शानदार तरीके से आयोजन किया जा रहा है। यहां आपको लाइव परफॉर्मेंस, डिस्को बाॅल पार्टी और लजीज फूड्स का मजा मिलेगा। पार्टी के लिए पास 1500 रुपये से अधिक है जो की आप ऑनलाइन बुक करा सकते है।
स्मॉश

नोएडा के डीएलएफ मॉल में 31 दिसंबर की रात जश्न मनाया जा रहा है, इस पार्टी के लिए आपको 999 रुपये या उससे ज्यादा का पास बुक करना होगा। यहां भी खाना, शराब, लाइव डीजे का मजा मिलेगा।
डीजे अनुज- अनिरुद्ध

डीजे अनुज और डीजे अनिरुद्ध के साथ नए साल की शुरुआत करना चाहते है तो दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित अशोक होटल में 31 दिसंबर की रात 10 बजे से पार्टी का आयोजन है। यहां आपको शानदार व्यवस्था मिलेगी, आप इसके लिए टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
(Images/Pixabay)

