जिंदगी में मां-बाप के बाद अगर कोई सबसे करीब होता है तो वह सिर्फ एक दोस्त होता है। एक सच्चे और प्यारे दोस्त के साथ लड़ाई-झगड़ा और प्यार-मोहब्बत सब चलता रहता है।
वैसे तो अच्छे दोस्त के लिए कोई खास दिन नहीं होता, लेकिन अगस्त के पहले रविवार को देशभर में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है और इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग किसी न किसी बेहतरीन जगह पर पहुंचते रहते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली-एनसीआर की उन बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए जा सकते हैं।
दमदमा झील
अगर आप दिल्ली-एनसीआर में मौजूद किसी झील के किनारे फ्रेंडशिप डे मनाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको दमदमा झील पहुंचना चाहिए। यहां आप दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
दमदमा झील में बोटिंग के बाद आप यहां चढ़ाई, रैपलिंग और लंबी पैदल यात्रा जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। पूरे दिन झील के किनारे आनंद लेने के बाद, शाम को आप गुरुग्राम के किसी रेस्तरां में शानदार रात्रिभोज का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें कि दमदमा झील की दिल्ली से दूरी 45 किलोमीटर है और यह गुड़गांव से काफी करीब है.
कैफ़े दिल्ली हाइट्स
अगर आप नोएडा में फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए किसी शानदार जगह की तलाश में हैं तो आपको कैफे दिल्ली हाइट्स जरूर जाना चाहिए। कैफ़े दिल्ली हाइट्स अपने उत्कृष्ट आतिथ्य के लिए जाना जाता है।
कैफे दिल्ली हाइट्स में आप चाइनीज, इटालियन, कोरियन आदि कई बेहतरीन व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं और साथ ही म्यूजिक डांस का भी हिस्सा बन सकते हैं। यहां शाम को कई कपल्स पार्टी करने पहुंचते रहते हैं।
पता- नोएडा सेक्टर-18, डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया
नीमराना किला
अगर आप दिल्ली एनसीआर में किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमना और फ्रेंडशिप डे मनाना चाहते हैं तो आपको नीमराना किला पहुंचना चाहिए। गुरुग्राम से करीब 89 किलोमीटर की दूरी पर एक बेहद आलीशान हेरिटेज होटल है.
अगर आप पार्टनर या दोस्त के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छी जगह है। नीमराना लॉन्ग ड्राइव के दौरान आप बेहतरीन नज़ारे भी देख सकते हैं। लेपर्ड ट्रेल तक सस्ते में भी पहुंचा जा सकता है।
वर्ल्ड्स ऑफ़ वंडर
कुछ दोस्त ऐसे हैं जिन्हें घूमने-फिरने और खाने-पीने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का भी शौक है तो वे फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए वर्ल्ड्स ऑफ वंडर्स पहुंच सकते हैं।
वर्ल्ड्स ऑफ वंडर्स में फ्री फॉल, टर्बो टनल, रैपिड रेसर, बूमरैंग, रिप कर्ल, रिप राइड, राफ्ट राइड, वेव पूल, लेजी रिवर, बिग स्प्लैश और रेन डांस जैसी जल गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है।

