लाइफस्टाइल डेस्क। Ladakh Travel Tips – गर्मियों की छुटियो में ठंडी जगहों में घूमने का अलग ही मजा होता है, खूबसूरत पहाड़ी इलाकों का नज़ारा देखने लायक होता है। ऐसे में अगर आप पहली बार लद्दाख घूमने का प्लान बना रहे है तो कुछ बातो को जान ले। आपको ये बाते अगर पहले ही पता होगी तो आपका सफर बेहद खूसूरत होगा। लद्दाख में आप नीला आसमान, विशाल पहाड़ और झील का साफ नीला पानी देख खुश हो जाएंगे।
पहली बार लद्दाख जा रहे हैं तो पहुंचते ही बाहर घूमने न निकलें, क्योंकि ज्यादा ऊंचाई के कारण कई बार सांस लेने में तकलीफ होती है। इसलिए दो दिन का रेस्ट करने के बाद ही बाहर जाएं। बता दे, ऊंचाई वाले इलाके में आप ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भी जा सकते हैं जो 500 रुपए के आसपास मिलता है।
पहली बार लद्दाख आए हैं, तो यहां का स्थानीय खाना जैसे थुकपा और जौं से बनने वाली बियर चांग को पीने से बचें, हो सकता है की कुछ ट्राय करने में आपका पेट खराब न हो जाए।
लद्दाख में कपड़े ऐसे पहनें जो पूरा शरीर ढक ले, क्योकि अंगो का अनावश्यक प्रदर्शन यहां के स्थानीय लोग पसंद नहीं करते खासकर की धार्मिक स्थलों पर ऐसा न करे।
Read also: Best Places In Rajgir: पांच पहाडिय़ों की गोद में बसा राजगीर, एक बार जरूर जाएं!
लद्दाख ट्रिप में गर्म कपड़े रखना न भूलें, जैकेट के अलावा कई लेयर के कपड़े सर्दी से बचा सकते है। आप लेयरिंग के लिए कई कपड़ें ज़रूर रखें। इसके अलावा, पब्लिक प्लेस और कैब के अंदर स्मोकिंग न करे।
ये बात ध्यान दे की लद्दाख नो प्लास्टिक ज़ोन है, यहां प्लास्टिक का प्रयोग बैन है। इसीलिए यहां पर्यावरण का ख्याल रखें और कूड़ा इधर उधर फेंकने के बजाय कूड़ेदान में फेंकें।

