Operation Blue Star Anniversary: आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, हाथ में भिंडरावाला का पोस्टर लहराया

नेशनलOperation Blue Star Anniversary: आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर लगे खालिस्तान जिंदाबाद के...

Date:

Operation Blue Star Anniversary: अमृतसर। आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर श्री हरमंदिर साहिब परिसर में आज साेमवार काे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे पुलिस की मौजूदगी में लगाए गए। कटटरपंथी संगठनाें ने खालिस्तान के अलावा भिंडरावाला और दीप सिद्धू के पोस्टर हवा में लहराए। आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर आज बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि आजादी ने सिखों को धार्मिक राजनीतिक रूप से कमजोर कर दिया है। 

Read also: ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब में विशेष सुरक्षा, पुलिस छावनी में बदले शहर

पहली बार संगत के लिए अकाल तख्त साहिब के पास एलईडी स्क्रीन लगाई है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान अरदास में भाग लेने श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। इसके साथ शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पिछले काफी दिनों से खुफिया एजेंसियों ने शहर को चारों तरफ से सील किया है। पंजाब भर से पुलिस और अ‌र्द्धसैनिक बल के 10 हजार जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। 

Read also: फिल्म के प्रमोशन से फुरसत मिले तभी कश्मीर की तरफ देखेगी सरकार: Rahul Gandhi

शहर में धारा 144 लागू है। वहीं लाइसेंसी हथियार लेकर चलने पर रोक है। शहर के प्रवेश द्वारों पर वाहनों की चेकिंग हो रही है। बैरिकेडिंग के माध्यम से 90 जगहों पर नाकाबंदी है। इसके साथ ही 110 पीसीआर टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
केवल दरबार साहिब के आसपास चार हजार जवानों तैनात है। पुलिस की गुप्तचर टीमें कटटरपं​थी संगठनों के गतिविधियों पर नजर रखे हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा के अलावा अन्य जगहों पर तलाशी ली जा रही है। दरबार साहिब के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। दल खालसा के सदस्य बड़ी संख्या में समागम में भाग लेने अकाल तख्त पहुंचे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related