Ladakh Travel Tips: पहली बार बना रहे है लद्दाख घूमने का प्लान, तो जान ले ये बाते!

ट्रेवलLadakh Travel Tips: पहली बार बना रहे है लद्दाख घूमने का प्लान,...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Ladakh Travel Tips – गर्मियों की छुटियो में ठंडी जगहों में घूमने का अलग ही मजा होता है, खूबसूरत पहाड़ी इलाकों का नज़ारा देखने लायक होता है। ऐसे में अगर आप पहली बार लद्दाख घूमने का प्लान बना रहे है तो कुछ बातो को जान ले। आपको ये बाते अगर पहले ही पता होगी तो आपका  सफर बेहद खूसूरत होगा। लद्दाख में आप  नीला आसमान, विशाल पहाड़ और झील का साफ नीला पानी देख खुश हो जाएंगे। 

पहली बार लद्दाख जा रहे हैं तो पहुंचते ही बाहर घूमने न निकलें, क्योंकि ज्यादा ऊंचाई के कारण कई बार सांस लेने में तकलीफ होती है। इसलिए  दो दिन का रेस्ट करने के बाद ही बाहर जाएं। बता दे, ऊंचाई वाले इलाके में आप ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भी जा सकते हैं जो 500 रुपए के आसपास मिलता है। 

पहली बार लद्दाख आए हैं, तो यहां का स्थानीय खाना जैसे थुकपा और जौं से बनने वाली बियर चांग को पीने से बचें, हो सकता है की कुछ ट्राय करने में आपका  पेट खराब न हो जाए।

लद्दाख में कपड़े ऐसे पहनें जो पूरा शरीर ढक ले, क्योकि अंगो का अनावश्यक प्रदर्शन यहां के स्थानीय लोग पसंद नहीं करते खासकर की धार्मिक स्थलों पर ऐसा न करे। 

Read also: Best Places In Rajgir: पांच पहाडिय़ों की गोद में बसा राजगीर, एक बार जरूर जाएं!

लद्दाख ट्रिप में गर्म कपड़े रखना न भूलें, जैकेट के अलावा कई लेयर के कपड़े सर्दी से बचा सकते है। आप लेयरिंग के लिए कई कपड़ें ज़रूर रखें। इसके अलावा, पब्लिक प्लेस और कैब के अंदर स्मोकिंग न करे। 

ये बात ध्यान दे की लद्दाख नो प्लास्टिक ज़ोन है, यहां प्लास्टिक का प्रयोग बैन है। इसीलिए यहां  पर्यावरण का ख्याल रखें और  कूड़ा इधर उधर  फेंकने के बजाय कूड़ेदान में फेंकें।

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...