लाइफस्टाइल डेस्क: ट्रैवल का पूरा लुत्फ हम तभी ले सकते हाउ जब आउटफिट्स स्टाइलिश होने से ज्यादा कंफर्टेबल हों। तो इसलिए ट्रैवलिंग के लिए पैकिंग करते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
पहले तो आरामदायक आउटफिट्स का चुनाव करना चाहिए। ट्रैवलिंग करते समय फॉरेस्ट ग्रीन, येलो, एम्बर और सैंड ग्रे जैसे रंगों और रिलैक्स्ड सिलुएट्स वाले आउटफिट्स पहनना अच्छा रहता है। ऐसे आउटफिट्स को जरूर रखे जिन्हें आप मिक्स एंड मैच कर एक से ज्यादा बार पहन सकती है , जैसे की प्लेन कलर की शर्ट को आप शॉर्ट्स, लॉन्ग स्कर्ट और स्लीवलेस ड्रेस पर जैकेट की तरह भी कैरी कर सकती हैं।
ट्रैवल के समय कोशिश करे की कम से कम एक्सेसरीज कैरी करें। महंगी और जेमस्टोंस वाली जूलरी पहनने की गलती तो न करें | अगर आपको एक्सेसरीज के बिना अपना लुक अच्छा नहीं लगता तो फैब्रिक जूलरी ले सकते है |
Read also: रामदेव के खिलाफ डॉक्टरों का एक जून को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन
आउटफिट्स की ही तरह फुटवेयर्स भी जरुरी है तो ऐसे फुटवेयर्स को रखे जो कम्फर्टेबल+स्टाइलिश होने के साथ ज्यादातर आउटफिट्स के साथ कैरी किए जा सकें। अगर आप बीच या डेजर्ट डेस्टिनेशन पर जा रही हैं तो फ्लैट फुटवेयर्स ले और हिल स्टेशन पर जा रही हैं तो शूज और स्नीकर्स सही रहेगा |

