कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को योगी सरकार देगी 10 लाख रुपये

उत्तर प्रदेशकोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को योगी सरकार देगी 10 लाख...

Date:


कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को योगी सरकार देगी 10 लाख रुपये

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना महामारी से दिवंगत हुए पत्रकारों के परिवारों को 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है। आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर कोरोना के शिकार दिवंगत पत्रकारों के परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जरुरी निर्देश दिए हैं।CM योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने ट्विट करके यह जानकारी दी.

कई पत्रकारों की हुई मौत
गौरतलब है कि कोरोना काल में कवरेज के दौरान कई पत्रकार इस भयानक संक्रमण से संक्रमित हो गए थे और कईयों का तो निधन भी हो गया था। ऐसे में उनके परिजनों के सामने भरण-पोषण की मुश्किल आ खड़ी हो गई है। इसे देखते हुए अब योगी सरकार ने ऐसे दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने का फैसला किया है।

बच्चों की भी ज़िम्मेदारी
इससे पहले कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों की देखभाल का जिम्मा भी उठाते हुए योगी सरकार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू करने की घोषणा की थी । इसके तहत सरकार अब ऐसे सभी बच्चों की देखभाल का जिम्मा सरकार उठाएगी। ऐसे बच्चों के वयस्क होने तक उनके अभिभावक को प्रतिमाह 4000 रुपये भी दिए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related