Aurangabad Travel Tips: औरंगाबाद जाएं तो इन चीजों का ले मजा!

ट्रेवलAurangabad Travel Tips: औरंगाबाद जाएं तो इन चीजों का ले मजा!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Aurangabad Travel Tips – औरंगाबाद के प्राचीन और शानदार अजंता और एलोरा गुफाओं का घर है, ये भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है। यहां विदेशों से भी पर्यटको का आना – जाना लगा रहता है, यहां कई महल, मकबरे और पार्क मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप यहां घूमने जा रहे है तो इन चीजों का मजा लेना न भूले। 

बीबी का मकबरा 

बीबी का मकबरा मुगल सम्राट औरंगजेब की पत्नी राबिया-उल-दौरानी उर्फ दिलरस बानो बेगम का है, 1661 में बनवाया गया था। ये ताजमहल जैसा दिखता है, इसे दक्कन का ताज कहा जाता है। आप एक बार यहां जरूर जाए। 

औरंगाबाद गुफाएं 

ये गुफाएं 6वीं और 8वीं शताब्दी की हैं, यह अजंता और एलोरा गुफाओं से अलग हैं। इन्हे भारत की सबसे शानदार गुफाओं में से एक माना जाता है। ये  ट्रेकिंग के लिए भी काफी सही है। यहां कई आकर्षण मूर्तियां भी है। 

घृष्णेश्वर मंदिर 

एलोरा में स्थित घृष्णेश्वर मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, ये भगवान शिव को समर्पित है। घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगों सबसे छोटा है साथ ही ये 12वां ज्योतिर्लिंग माना जाता है। ये यहां घूमने के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। 

Read also: Night Safari Places: नाइट सफारी का ले आनंद, जाएं इन शहरों में!

दौलताबाद किले 

दौलताबाद का किला एक प्राचीन किला है, इसका निर्माण 12 वीं शताब्दी में करवाया गया था। किले के शिखर से आप पूरे शहर का दृश्य देख सकते हैं, इस दृश्य को देखने के लिए  लगभग 750 अजीब सीढ़ियां चढ़ने पड़ेगी। 

सिद्धार्थ गार्डन

सिद्धार्थ गार्डन एक चिड़ियाघर भी है, ये एक आकर्षण जगह है। ये स्थानीय लोगों के लिए एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है, यहां आप  बाघ, शेर, तेंदुआ, सिवेट बिल्लियां, सांप, मगरमच्छ, इमू, लोमड़ी, हिरण, लकड़बग्घा आदि जानवर देख सकते है। बता दे, यहां एक  मछलीघर भी है, जहां रंगीन मछलियों को देखा जा सकता है।

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related