लाइफस्टाइल डेस्क। Kidney Stone Symptoms – किडनी ब्लड को प्यूरिफाई करती है, लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल में स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर लोग किडनी स्टोन की समस्या से काफी परेशान रहते है, अगर आप समय रहते किडनी स्टोन के लक्षणों की पहचान कर ले तो आपको ऑपरेशन तक की नौबत नहीं आएगी। आज हम आपको इन संकेतों के बारे में बातएंगे।
बता दे, किडनी स्टोन कैल्शियम या यूरिक एसिड से बने नमक और खनिजों की वजह से होता है, ये गुर्दे के अंदर बनते हैं। ये बीमारी तब ज्यादा खतरनाक होती है जब मूत्र में बहुत अधिक खनिज जमा हो जाते हैं।
अगर पेशाब के दौरान जलन होती है तो इसे नजरअंदाज न करे, ये लक्षण किडनी स्टोन का हो सकता है। आप डॉक्टर से परामर्श जरूर करे ताकि आपको सही स्थिति के बारे में पता चल जाए।
Read also: Apple Face Mask DIY: एपल से तैयार करे ये फेस मास्क, आएगा निखर!
पथरी का एक सामान्य लक्षण पेशाब में खून आना भी है, ये खून लाल, गुलाबी, या भूरे रंग का हो सकता है। अगर ऐसा कुछ कभी आपके साथ हो तो एक बार यूरिन टेस्ट अवश्य करवाएं।
अगर आपको यूरिन पास करते हुए तीखी गंध आती है, तो यह गुर्दे या मूत्र पथ के संक्रमण का संकेत दे सकता हो सकता है। ऐसे में इस नजरअंदाज न कर डॉक्टर के पास जाए।

