भारत अपनी सनातन धर्म, संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है, यहां पर कई महत्वपूर्ण और प्राचीन मंदिर हैं। अगर आप प्राचीन मंदिरों में स्थापित देवी देवताओं के दर्शन करना चाहते है तो इन जगहों पर जाएं।
Read also: अगर कभी गोवा जाए तो इन मंदिरों के दर्शन जरूर करके आए
कोणार्क मंदिर, ओड़िशा
कोणार्क मंदिर सूर्य देव को समर्पित है, ये कलिंग वास्तु कला का एक अनुपम उदाहरण है। इस मंदिर का नाम यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में भी है, यहां पर 24 पहियों वाले रथ पर सूर्य देव विराजमान हैं। इसे ओड़िशा के प्रमुख तीर्थ स्थलों में माना जाता है |
कैलाश मंदिर, महाराष्ट्र
कैलाश मंदिर महाराष्ट्र में है, ये भी वास्तु कला का बेहतरीन उदाहरण है। प्राचीन मंदिरों हेतु तीर्थ यात्रा पर जाना है तो यहां जरूर जाए | यहां पर कई एलोरा गुफा है, इनमे से कैलाश मंदिर गुफा 16 में है।
Read also: विदेश घूमने जा रहे है तो जरूर करें इन भव्य मंदिरों के दर्शन
दिलवाड़ा मंदिर, राजस्थान
माउंट आबू में दिलवाड़ा मंदिर है, जो की बेहद खूबसूरत है | यह मंदिर भगवान आदिनाथ को समर्पित है और इसका निर्माण साल 1032 करवाया गया था। इस मंदिर में जैन तीर्थंकरों को समर्पित पांच प्रमुख मंदिर हैं।

