गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम इलाके में स्थित शिप्रा सनसिटी के रॉयल टावर की सातवीं मंजिल से 63 वर्षीय व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। इसकी जानकारी लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में सोसाइटी के लोग एकत्र हो गए। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इंदिरापुरम इलाके में एक सप्ताह पहले जयपुरिया सनराइज में 13 वीं मंजिल से कूदकर एक बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या की थी। लोग अभी इस हादसे को भूले भी नहीं कि आज फिर से इस तरह की घटना घट गई।
जानकारी के अनुसार अट्टामिन निवासी आई सुरेंद्रन पुत्र गोविंदम परिवार के साथ थाना इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित शिप्रा सनसिटी के रॉयल टावर के सातवीं मंजिल पर रहते हैं। आज अचानक वह संदिग्ध परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से नीचे आ गिरे और मौत हो गई। लोगों ने उनका शव नीचे पड़ा देखा तो परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुत्र मोनीश ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मोनीश के पिता का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को शव भेज दिया। दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे टावर में सन्नाटा पसरा है।
Read also: पर्यटकों के लापरवाही की कीमत चुका रहे ग्लेशियर, Adi Kailash और Om Parvat पर पर्यावरण खतरा
मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिप्रा सनसिटी रॉयल टावर में रहने वाले मोनीश ने सूचित किया था कि उनके पिता पीआई सुरेंद्रन संदिग्ध परिस्थिति में नीचे गिर गए हैं। जिसमें उनकी मौत हो चुकी है। सूचना पर मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में लगा कि मृतक पीआई सुरेंद्रन ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या की है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और तहरीर मिलने के बाद किसी तरह की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

