IAS transfer in UP: यूपी में बंपर पैमाने पर IAS के ट्रांसफर हुए हैं। यूपी की योगी सरकार ने 48 घंटे में 25 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें 15 जिलों के डीएम शामिल हैं। शुक्रवार को 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। उसके बाद शनिवार देर रात 6 IAS अफसरों को ट्रांसफर दिया गया। इसके बाद दोबारा शासन ने ट्रांसफर की जारी की। जिसमें कुछ के बदलाव तो कुछ और IAS अफसरों को नए पदों पर तैनाती दी गई है।
IAS अंकित अग्रवाल का जिला बदला
IAS अंकित अग्रवाल का जिला बदला है। रामपुर DM की जगह अब उनको बिजनौर का DM बनाया है। रवींद्र कुमार मन्दार रामपुर के DM बने रहेंगे। IAS नवनीत सिंह चहल को प्रयागराज डीएम के पद पर भेजा गया है। भानुचंद्र गोस्वामी को आगरा का डीएम बनाया है। डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी को डीएम हमीरपुर से विशेष सचिव वन और पर्यावरण बनाया है। प्रयागराज DM रहे संजय खत्री को ACEO नोएडा के पद पर भेजा गया है। मथुरा DM पुलकित खरे को सीईओ UPRRDA बनाया गया है।
विक्रमादित्य सिंह मलिक CDO गाजियाबाद से नगर आयुक्त गाजियाबाद
नगर आयुक्त गाजियाबाद नितिन गौड़ को पिलखुआ हापुड़ का VC बनाया है। आशुतोष कुमार द्विवेदी विशेष सचिव लोक निर्माण ACEO ग्रेटर नोएडा बनाया है। विक्रमादित्य सिंह मलिक CDO गाजियाबाद से नगर आयुक्त गाजियाबाद बनाया है। शुक्रवार को 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। इनमें IAS आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया है। कानपुर देहात की डीएम नेहा जैन को विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एमडी बनाया है। राहुल पांडेय को हमीरपुर तो शैलेंद्र कुमार मथुरा का DM बनाया गया है।
शनिवार रात जिन 6 जिलों के डीएम बदले
शनिवार रात जिन 6 जिलों के डीएम बदले हैं। उनमें आगरा, प्रयागराज, मथुरा, मुरादाबाद, हमीरपुर और महोबा के डीएम शामिल हैं। मानवेंद्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा को DM मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। DM मुरादाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह को DM मथुरा बनाया है। राहुल पांडेय विशेष सचिव चीनी उद्योग को DM हमीरपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। मृदुल चौधरी परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक को DM महोबा बनाया है। DM महोबा मनोज कुमार सिंह को विशेष सचिव हाउसिंग एंड अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट के पद पर भेजा है।
आगरा के डीएम नवनीत सिंह चहल को DM प्रयागराज बनाया है। भानुचंद्र गोस्वामी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ से DM आगरा बनाया है।
शुक्रवार को 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर
शुक्रवार को 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए। सुबह 3 और रात में 9 अफसरों के ट्रांसफर किया गया। उमेश मिश्र (IAS 2012) DM बिजनौर को कुशीनगर भेजा गया है। महेंद्र सिंह तंवर (IAS 2015) VC गोरखपुर विकास प्राधिकरण को DM संतकबीर नगर बनाया है। दिव्या मित्तल (IAS 2013) DM मिर्जापुर को DM बस्ती बनाया है।
रवींद्र कुमार मन्दार (IAS 2013) DM रामपुर को DM बिजनौर बनाया था। लेकिन, शासन ने शनिवार देर रात ट्रांसफर में बदलाव कर उन्हें रामपुर का DM बने रहने का आदेश जारी किया है। प्रियंका निरंजन (IAS 2013) DM बस्ती को मिर्जापुर का DM बनाया है। अंकित अग्रवाल (IAS 2012) DM एटा को DM रामपुर के पद पर तैनाती दी थी। लेकिन, शासन ने ट्रांसफर में बदलाव कर अब बिजनौर का DM बना दिया है। प्रेम रंजन सिंह (IAS 2014) CEO BIDA को DM एटा बनाया गया है। अक्षय त्रिपाठी (IAS 2014) विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स को ललितपुर DM के पद पर भेजा है।
IAS आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया
IAS आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया है। नेहा जैन (IAS 2014) कानपुर देहात डीएम विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एमडी बनाया हैं। इसके अलावा रमेश रंजन को अपर आयुक्त गन्ना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुबह तीन सीनियर IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। ACS पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त 1987 बैच के हेमंत राव रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन बनाया है। हेमंत राव अगले साल 2024 फरवरी में रिटायर हो रहे हैं। सुभाष चंद्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया है। नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात किया गया है।

