मसूरी और नैनीताल में उमड़े पर्यटक, कारोबारियों के चेहरे खिले

उत्तराखंडमसूरी और नैनीताल में उमड़े पर्यटक, कारोबारियों के चेहरे खिले

Date:

होटल व्यवसायी पर्यटकों को किराये में दे रहे हैं छूट
आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

मसूरी। कोरोना काल में संकट से गुजर रहे पर्यटन कारोबार से जुड़े व्यवसायियों के चेहरे वीकेंड पर उमड़े पर्यटकों को देखकर खिल गये। मसूरी और नैनीताल के बाजार पर्यटकों से गुलजार हो गये। मसूरी के 80 प्रतिशत होटल खोले जा चुके हैं जिनमें से 50 से 60 फीसद पर्यटकों से भर गये हैं। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

गर्मी का मौसम पहाड़ के लिये संजीवनी समान होता है जब अन्य राज्यों के पर्यटकों का आगमन उत्तराखंड में होता है। सैलानियों की आमद यहां के पर्यटन उद्योग को राहत देती है। लेकिन प्रदेश में फैले कोरोना संक्रमण और सरकार की बंदिशों के कारण पर्यटकों का आना नहीं हो पा रहा था। अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और बंदिशों में कमी आने के बाद पर्यटकों ने उत्तराखंड की ओर रूख करना शुरू कर दिया है। वीकेंड पर शनिवार को पर्यटकों का सैलाब मसूरी और नैनीताल में उमड़ पड़ा। बाजारों में पर्यटकों की भीड़ दिखी तो कारोबारियों के चेहरे खिल गये।

पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों का कहना है कि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ होटलों को तेजी से खोला जा रहा है। वहीं होटल कारोबारियों की ओर से पर्यटकों को 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है। वहीं कोविड जांच रिपोर्ट लेकर आने वाले सैलानियों को ही होटल में कमरा दिया जा रहा है। अभी आने वाले सैलानियों को ढाबे-रेस्टोरेंट न खुलने से खाने-पीने की समस्या का सामना करना पडा रहा है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार को ढाबा-रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति भी देनी चाहिये ताकि पर्यटकोें को परेशानी न हो।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...