बजट में हैं ये पर्यटन स्थल, कम पैसो में कर सकते है यहां की यात्रा

ट्रेवलबजट में हैं ये पर्यटन स्थल, कम पैसो में कर सकते है...

Date:


बजट में हैं ये पर्यटन स्थल, कम पैसो में कर सकते है यहां की यात्रा

भारत में कई खूबसूरत जगहें है, जहां काफी कम पैसे खर्च करके घूम सकते है | अगर आप घूमने का मन बना रहे हैं और बजट कम होने के वजह से नहीं जा पा रहे है , तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है | हम आपको भारत के सस्ते और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे जहाँ पांच हजार रुपये से कम में घूम सकते हैं। तो चलिए जानते है :

Read also: उत्तर प्रदेश के आसपास ये हिल स्टेशन सर्दियों में घूमने के लिए है परफेक्ट

कसोल, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कसोल घूमने के लिए बेस्ट है, यहां पर पार्वती घाटी है जो की काफी खूबसूरत है। एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी कसोल बेस्ट जगह है। यहां 500 रुपये से होटल में कमरे मिल जाते हैं और कम बजट के रेस्तरां भी है | 

लैंसडाउन, उत्तराखंड

पर्यटन प्रेमियों के लिए लैंसडाउन पसंदीदा जगह है, ये गढ़वाल की पहाड़ियों पर है | यहां आप शांति और पहाड़ों की खूबसूरती को मजा ले सकते हैं। आपको बता दे आप कम बजट में यहां की यात्रा कर सकते है और खूब मजे कर सकते है | 

Read also: पहाड़ों पर जा रहे हैं घूमने, तो इन चीजों को को जरूर ले जाए

पचमढ़ी, मध्य प्रदेश

पचमढ़ी मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक हिल स्टेशन है, यहां भी आप पांच हजार रुपये में यात्रा कर सकते है | पचमढ़ी हिल स्टेशन पर घूमने के लिए झरने, गुफा, जंगल और कई जगहें हैं। 

तवांग,अरुणाचल प्रदेश

तवांग भी घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन, यहां कई सुंदर मठ हैं। ये प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता पर्यटन स्थल हैं। इसके अलावा आप सुंदर आर्किड अभयारण्य और टिपी ऑर्किड अभयारण्य घूम सकते हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related