हाई स्कूल में बागपत की रिया जैन और इंटरमीडिएट में बागपत के ही अनुराग मलिक बने टॉपर
- यूपी बाेर्ड में दसवीं के 83.31% परसेंट बच्चों ने सफलता हासिल की
- 12वीं में 74.63 प्रतिशत बच्चों को सफलता हासिल हुई
यूपी बोर्ड के 52 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार सैटरडे को खत्म हो गया. दरअसल, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट घोषित किए गए हैं. पश्चिमी यूपी का बागपत फिर अपना परचम लहराने में कामयाब रहा है.यहां से टॉपरों की बरसात हुई है. हाई स्कूल में बागपत की रिया जैन को 96.67 परसेंट के साथ प्रदेश में टॉपर बनीं है.वहीं इंटरमीडिएट में बागपत के अनुराग मलिक 97 परसेंट नंबर लाकर यूपी में टॉपर बने हैं.बता दें कि पिछले साल के टॉपर भी बागपत के ही थे.खास बात यह है कि यह दोनों यूपी टॉपर एक ही कॉलेज के स्टूडेंट हैं.दोनों ही होनहार बड़ौत स्थित श्रीराम इंटर कालेज के स्टूडेंट है. डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा, योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में 20 अव्वल आने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप दिया जाएगा और उनके घर तक के लिए सरकार पक्की सड़क बनवाएगी.
बड़ौत के श्रीराम इंटर कॉलेज चर्चा में
बड़ौत के श्रीराम इंटर कॉलेज की चर्चा तेज हो गई है. यूपी को टॉपर देने वाले इस कॉलेज के ही स्टूडेंट प्रदेश में छठवां स्थान पाने वाले 10वीं के उज्जवल व 12वीं की गरिमा कौशिक भी हैं. . पश्चिमी यूपी में मेरठ की बात करें तो 12वीं का रिजल्ट 85.86 फीसद और 10वीं का रिजल्ट 90.34 फीसद रहा. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने लखनऊ में परिणाम की घोषणा की. परिणाम जारी करते हुए उन्होंने कहा कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के 5257137 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी. दसवीं में इस साल 83.31% फीसदी बच्चों ने सफलता हासिल की. वहीं 12वीं में 74.63 प्रतिशत बच्चों ने परचम लहराया. यूपी बोर्ड की दसवीं के टॉपर बागपत की रिया जैन रहीं, जिन्होंने 96.67% अंक हासिल किए. जबकि 12वीं के टॉपर भी बागपत से ही रहे. यहां के अनुराग मलिक ने 97 फीसदी अंक हासिल किए. उत्कर्ष शुक्ला ने 94.80% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है. वह श्रीगोपाल इंटर कालेज औरैया के छात्र हैं.
10वीं के टॉपर
बागपत की श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज की रिया जैन ने 96.67% अंकों के साथ टॉप किया.श्री साईं इंटर कॉलेज, बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा ने 95.83% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.सद्भावना इंटर कॉलेज, जीवल बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह ने 95.33% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.
साल 2019 में इन्होंने किया था टॉप
पिछले साल कक्षा 12वीं में बागपत की तनु तोमर ने टॉप किया था वहीं. 10वीं में गौतम रघुवंशी ने टॉप किया था.
पिछले साल कैसा था रिजल्ट?
पिछले साल 70.2 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 12वीं और 80.7 प्रतिशत छात्रों ने 10वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षा पास की थी.
12वीं के टॉपर
अनुराग मलिक ने पहला स्थान 97% के साथ हासिल किया है वह श्री राम एसएम इंटर कालेज, बड़ौत बागपत के छात्र हैं.प्रांजल सिंह ने 96% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है. वह एसपी इंटर कालेज, शिकरो प्रयागराज के छात्र हैं.
फेल छात्रों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम
इंटरमीडिएट का एग्जाम जहां 15 दिनों में हुई, वहीं हाई स्कूल की परीक्षा 12 दिन मेंहुई. 95 हजार परीक्षा कक्ष में तकनीक का उपयोग कर नकलविहीन परीक्षा कराई गई. नकल रोकने के लिए 4 रंगों की उत्तर पुस्तिकाओं का प्रयोग किया गया.उन्होंने कहा कि हम पहली बार इंटरमीडिएट में फेल होने वालों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा कराएंगे. छात्रों को 3 दिनों में डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे.

