Topper: 10 वीं-12 वीं के टॉपर छात्रों को मिलेगी फ्री हेलीकॉप्टर की सवारी, इस राज्य के CM ने किया ऐलान

एजुकेशनTopper: 10 वीं-12 वीं के टॉपर छात्रों को मिलेगी फ्री हेलीकॉप्टर की...

Date:

ताजा खबर छत्तीसगढ़ राज्य से निकल करके सामने आ रही है, जहाँ राज्य सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुये कहा है कि राज्य की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को फ्री हेलीकॉप्टर की सवारी मिलेगी। वहीं इसकी घोषणा छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने की है, वहीं इन टॉपर में 10 वीं और 12 वीं के छात्र सम्मिलित रहेंगे।

वहीं CM भूपेश बघेल ने बताया कि यह योजना छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिये शुरू की जा रही है, जहाँ छात्रों को मुफ्त में हेलिकॉप्टर से सैर करायी जायेगी। जानकारी के अनुसार CM भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज के दौरे पर हैं, वहीं आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने इस बड़े कदम की घोषणा की है।

आगे बतलाते हुये उन्होंने कहा कि 10 वीं- 12 वीं में टॉप करने वाले छात्रों के लिये सरकार ने मुफ्त उड़ान योजना बनाई है, जिसमें टॉप करने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से हेलिकॉप्टर द्वारा मुफ्त सैर कराई जायेगी, साथ ही इस फैसले के बाबत संबंधित अधिकारियों और जिला अधिकारियों को निर्देश भेज दिये गये हैं। आगे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और वह अधिक मेहनत की तरफ अग्रसर होंगे।

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम आगामी 15 दिनों में जारी हो सकते हैं, वहीं इस बार की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा को मिलाकर करीब 6 लाख के आसपास छात्र सम्मिलित हुये थे। वहीं CM के इस फैसले से विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related