आज के दौर में डिप्रेशन की समस्या आम हो गयी है, ऐसे में खुद का बचाव बेहद जरूरी है। वहीं अगर डिप्रेशन की समस्या अधिक है तो ऐसे में एल्कोहल के सेवन से हमें बचना चाहिये और साथ ही लोंगो से अधिकाधिक बात करनी चाहिये। आज हम कुछ ऐसी ही बातों की चर्चा करेंगे, जिन्हें डिप्रेशन की समस्या होने पर अपनाना चाहिये-
अगर है डिप्रेशन की समस्या तो छोड़े अधिक खाने की आदत-
आमतौर पर आजकल लोग भूख न होने पर खाना खाते रहते हैं, लेकिन अगर डिप्रेशन की समस्या हो तो हमें इससे बचना चाहिये। बता दें कि ज्यादा खाना खाने के नुकसान काफी है, वहीं ज्यादा खाने से आपको शारीरिक और मानसिक समस्या हो सकती हैं जिनमें से अनिद्रा की समस्या, पेट में गैस की समस्या आदि हो सकती है।
शराब की करें बिल्कुल मनाही-
डिप्रेशन अधिक महसूस होने पर एल्कोहल का सेवन कदापि न करें, क्योंकि इससे आपकी परेशानी घटने की बजाय बढ़ जायेगी। वहीं शराब पीने से आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता भी कम हो जाती है। वहीं डिप्रेशन की समस्या होने पर पानी का अधिक सेवन करें और लिक्विड पेयों को प्राथमिकता दें।
खुद को न छोड़े अकेला-
डिप्रेशन की स्थिति के दौरान खुद को अकेला न महसूस होने देना चाहिये क्योंकि ऐसा करने से डिप्रेशन और भी बढ़ता है। वहीं इस दौरान अगर अकेलापन फील होता है तो हमें अधिकाधिक लोगों से बात करनी चाहिये और खुले वातावरण में बैठना चाहिये।
मना न करें इलाज को-
इस दौरान यह समस्या सबसे आम है जहाँ डिप्रेशन में गया व्यक्ति खुद के इलाज को करने को मना करने लगता है। वहीं डिप्रेशन के दौरान गहरे चिंतन से बचें क्योंकि इससे आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है। दूसरी ओर अगर कोई इलाज कराने को कह रहा है तो इलाज के लिये भी न मना करें।

