Tomato Price Rise: टमाटर के भाव में उछाल, मदर डेयरी स्टोर्स पर 259 रुपये किलो दाम

न्यूज़Tomato Price Rise: टमाटर के भाव में उछाल, मदर डेयरी स्टोर्स पर...

Date:

Tomato Price Rise: टमाटर की कीमत में फिर से उछाल आया है। बाजार में टमाटर का भाव इस समय 250—300 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। हालात ये हैं कि सब्जी मंडी से लेकर शहर के फुटकर बाजारों में भी टमाटर गायब हो गया है। टमाटर के बढ़ते भाव को देखकर केद्र सरकार ने 14 जुलाई से रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू करने की राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पहल की थी। जिसके बाद टमाटर के खुदरा दाम में कुछ कमी आई थी। लेकिन टमाटर की कम आपूर्ति के कारण अब इसके दाम फिर से चढ़ गए हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार टमाटर की खुदरा कीमत 203 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। जबकि मदर डेयरी के सफल रिटेल स्टोर्स पर टमाटर का भाव 259 रुपए प्रति किलोग्राम है।

दिल्ली और आसपास के जिलों में टमाटर की कीमतों में तेजी नहीं रूक रही है। मदर डेयरी ने सफल खुदरा स्टोर्स पर टमाटर की कीमत 259 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते टमाटर की आपूर्ति बाधित हो रही है। टमाटर की कीमतों पिछले दो महीने से अधिक बनी हुई है। आने वाले कुछ दिनों में लोगों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर उम्मीद जताई जा रही है कि परिस्थितियां अनुकूल हुईं तो सितंबर माह से टमाटर में दामों में कमी आएगी।

बेमौसम बारिश में प्रभावित टमाटर की आपूर्ति

मदर डेयरी प्रवक्ता के मुताबिक, “मौसम की असामान्यता (बेमौसम बारिश) के कारण पिछले दो महीनों से देश भर में टमाटर आपूर्ति प्रभावित हुई है। पिछले दो दिनों में आजादपुर, मंडी में टमाटर की आवक में गिरावट आई है। कम आपूर्ति के कारण थोक कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। जिसके परिणामस्वरूप खुदरा कीमतों पर बुरा असर पड़ा है।

एशिया की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जियों की मंडी आजादपुर में टमाटर का थोक भाव 170-220 रुपए प्रति किलो रहा। आजादपुर टमाटर एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कौशिक के अनुसार पिछले तीन दिनों में टमाटर आवक कम हुई है। भारी बारिश के कारण उत्पादक क्षेत्रों में सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आजादपुर मंडी में बुधवार को केवल 15 प्रतिशत टमाटर आवक देखी गई। केवल छह छोटे ट्रक जो कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के थे मंडी में पहुंचे है। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में आपूर्ति की स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related