इस देश में टमाटर 895 रुपये किलो तो Petrol बिक रहा 236 रुपये प्रति लीटर

बिज़नेसइस देश में टमाटर 895 रुपये किलो तो Petrol बिक रहा 236...

Date:

नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों ने 100 के पार का आंकड़ा छुआ तो संसद से लेकर सड़क तक हंगामा मच गया। लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर टमाटर हजार रुपये प्रति किलो का आंकड़ा छूने वाला है वहीं पेट्रोल भी 300 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने की तैयारी कर रहा है। इस देश में एक कप काफी की कीमत 405 रुपये है। ये देश और कोई नहीं हांगकांग है। जहां पर चीन का अधिपत्य है। 

भारत जैसे एशियाई देशों में पिछले कुछ समय में महंगाई ने  जोरदार तेजी दर्ज की है। इसका मुख्य कारण बढ़ती ईंधन की कीमत और खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार को माना जा रहा है। जहां एक ओर देश में पेट्रोल दाम 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े तक पहुंच चुका है। वहीं एक किलो टमाटर का दाम 100 रुपये के पार है। हांगकांग में पेट्रोल और टमाटर के अलावा अन्य चीजों के दाम भी 800 रुपये के पार है। चीनी के कब्जे वाले हांगकांग को दुनिया के सबसे महंगे शहरों में माना जाता है। यानी हांगकांग दुनिया के महंगे देशों की सूची में शामिल है। वैसे यह पहली बार नहीं है हांगकांग इससे पहले भी दुनिया के सबसे महंगे शहरों में शुमार रहा है।

Also read: सड़को से छूमंतर होगी कोको कोला की बोतल

हांगकांग में एक लीटर पेट्रोल और एक किलो टमाटर का दाम जानकार हैरान हो जाएंगे। हांगकांग में एक कप कॉफी का दाम 405.25 रुपये यानी 5.21 डॉलर है। जबकि इसी हांगकांग में एक लीटर पेट्रोल का दाम 236.46 रुपये यानी 3.04 डॉलर है। वही एक किलो टमाटर का दाम हांगकांग में 11.51 डॉलर यानी करीब 895.21 रुपये है। हांगकांग में बिकने वाली चुनिंदा चीजों के ये दाम आपको बताए हैं। लेकिन हांगकांग में ऐसी बहुत सी चीजें  हैं जिनके दाम सुनकर होश उड़ जाएंगे। हांगकांग चीन के कब्जे वाला देश है। हांगकांग कई बार चीन से अलग होने की मांग कर चुका है। इसी के साथ हांगकांग में आजादी के आंदोलन चलाए हैं। लेकिन हर बार चीन की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी ने हांगकांग आजादी की मांग को दबा दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related