2021 में होगा टोक्यो ओलंपिक का आयोजन:प्रधानमंत्री सुगा

स्पोर्ट्स2021 में होगा टोक्यो ओलंपिक का आयोजन:प्रधानमंत्री सुगा

Date:


2021 में होगा टोक्यो ओलंपिक का आयोजन:प्रधानमंत्री सुगा

टोक्यो: जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक से कहा कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 2021 में होगा।

कोरोना महामारी के मद्देनजर 2020 की गर्मियों में होने वाले टोक्यो ओलंपिक को 2021के लिए स्थगित कर दिया गया। थॉमस बाक ओलंपिक खेलों के आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जापानी अधिकारियों से चर्चा करने के मद्देनजर चार दिवसीय यात्रा पर टोक्यो पहुंचे हैं।

सुगा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मैंने इस बात पर जोर दिया कि हम ओलंपिक के सफल आयोजन के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख रहे हैं और राष्ट्रपति बैश के साथ मिलकर दर्शकों को एक सुरक्षित एहसास कराने की दिशा में प्रतिबद्ध है।’’

उन्होंने आईओसी प्रमुख को भरोसा दिलाया कि वह ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का आयोजन कर यह संदेश देना चाहते हैं कि ‘इंसानियत ने महामारी पर विजय पा लिया’।

जापानी प्रधानमंत्री के अनुसार इससे दुनिया को यह संदेश भी जाएगा कि उनका देश विनाशकारी भूकंप और 2011 की सुनामी से उबर गया।
टोक्यो ओलंपिक के 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होने की उम्मीद है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...