शाहरुख़ की ‘पठान’ में सलमान की इंट्री!

बॉलीवुडशाहरुख़ की ‘पठान’ में सलमान की इंट्री!

Date:


शाहरुख़ की ‘पठान’ में सलमान की इंट्री!

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की कमबैक फिल्म के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कौन नहीं कर रहा है ? किंग खान ने फिल्म ‘जीरो’ के बाद से किसी फिल्म का ऐलान नहीं किया है लेकिन इंडस्ट्री के सूत्र बता रहे हैं कि उन्होंने आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज की ‘पठान’ साइन कर ली है, जिसमें वो जॉन अब्राहम के साथ दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी। शाहरुख खान ने अभी तक फिल्म ‘पठान’ का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन इस फिल्म से जुड़ी खबरें लगातार मीडिया में छायी हुई हैं।

फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट की बात करें तो बताया जा रहा है कि किंग खान की फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान की एंट्री हो गई है। सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है लेकिन इस खुशखबरी का एक हिस्सा अभी बचा हुआ है।

खबर है कि फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान की एंट्री उनके मशहूर किरदार टाइगर के रूप में होगी। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि यशराज बैनर सलमान खान की ‘टाइगर’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ का क्रॉसओवर बनाने की प्लानिंग में है और भाईजान फिल्म ‘पठान’ के लिए लगभग 12 दिनों तक शूट करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...