Today Weather: बारिश और ओले का अलर्ट, सुबह और रात गलन वाली ठंड करेगी परेशान

नेशनलToday Weather: बारिश और ओले का अलर्ट, सुबह और रात गलन वाली...

Date:

नई दिल्ली। एनसीआर सहित समेत उत्तर भारत में अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इसी हफ्ते आंधी-बारिश व ओले पड़ने की संभावना है। आज बुधवार को सुबह पूरे एनसीआर और अधिकांश यूपी में धूप निकली है। जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली है। दिल्ली में कल मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू, हिमाचल के अलावा राजस्थान के उत्तरी इलाकों में 23 और 24 जनवरी को तेज हवाएं चलेगी।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 जनवरी को घना कोहरा और रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। आज कुछ इलाकों में कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चलने की जानकारी मिली है। कई उड़ानों पर इसका असर पड़ा है। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे उत्तरी भारत के लोग उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर के लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं। हालांकि दो दिन से खिली धूप कुछ राहत दे रही है। लेकिन सुबह व रात को गलन वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर की चेतावनी जारी ​की है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19 जनवरी को घना कोहरा और हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की तेजी आएगी। आज गुरूग्राम में 2.4 डिग्री, गाजियाबाद में 5.7 डिग्री और नोएडा में 3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। आज रात तापमान की संभावना आज रात तापमान 3 डिग्री तक रहने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को शीत लहर के कारण इस सीजन का कम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक आसमान साफ और शुष्कता के कारण 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम से आ रही हवाओं से गलन बढ़ेगी। गुरुवार को हल्की बारिश व बूंदाबांदी के बाद भी तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related