Advance Booking: 20 जनवरी से शुरू होगी फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग

एंटरटेनमेंटAdvance Booking: 20 जनवरी से शुरू होगी फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग

Date:

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान चार साल बाद 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर फिल्म पठान से वापसी करने वाले हैं. उनकी नयी फिल्म को लेकर शाहरुख खान के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज़ को अब सिर्फ एक हफ्ता बचा है लेकिन भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी नहीं शुरू हुई है हालाँकि विदेशों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. अब शाहरुख़ के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग की तारीख का एलान हो गया है और 20 जनवरी से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी.

तीन भाषाओँ में रिलीज़ होगी फिल्म

इस बात की जानकारी यश राज फिल्म्स के उपाध्यक्ष रोहन मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए कहा है कि पठान के लिए एडवांस बुकिंग 20 जनवरी को भारत में शुरू हो जाएगी। बता दें कि फिल्म को सिनेमाघरों के अलावा IMAX, 4DX, D BOX और ICE फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में सामान्य 2डी संस्करण में रिलीज़ की जाएगी.

फिल्म पठान को UA सर्टिफिकेट मिला

शाहरुख खान की फिल्म पठान को UA सर्टिफिकेट दिया गया है. फिल्म 2 घंटे, 26 मिनट की होगी. बीते दिनों फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे लोगों ने खूब पसंद किया, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम का शानदार एक्शन अंदाज देखने को मिला. इससे पहले फिल्म के दो गाने भी रिलीज़ किये गए जो ब्लॉक बस्टर हिट हुए, इसमें बेशरम रंग में दीपिका की बिकिनी पर काफी बवाल भी हुआ जिसने फिल्म को रिलीज़ से पहले काफी पब्लिसिटी भी मिली। फिल्म में शाहरुख , दीपिका और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा और गौतम रोडे महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे. फिल्म पठान में शाहरुख़ की अन्य कई फिल्मों की तरह सलमान खान एक कैमियो किरदार में नजर आने वाले हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...