Today Weather Update: मार्च में झुलसाने लगी गर्मी, इन इलाकों में बारिश के आसार

नेशनलToday Weather Update: मार्च में झुलसाने लगी गर्मी, इन इलाकों में बारिश...

Date:

नई दिल्ली। अधिकांश राज्यों में मार्च महीने में गर्मी झुलसाने लगी है। कुछ राज्यों में लू की स्थिति देखने को मिल रही है। हालांकि, अगले दो-तीन दिनों में कई राज्यों के लिए बारिश होने से गर्मी में कुछ राहत की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, असम, सिक्किम, केरल और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

देश के कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। इन राज्यों में ये स्थिति आने वाले दिनों तक जारी रहेगी।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया जा रहा है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, दक्षिण मध्य प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है।

गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, कोंकण के अलावा विदर्भ में 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...