Site icon Buziness Bytes Hindi

Today weather update: मई और जून में प्रचंड गर्मी के आसार, रोज बढ़ रहा तापमान

weather

नई दिल्ली। उत्तरी भारत में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान रोज एक डिग्री बढ़ रहा है। होली पर एनसीआर में हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार था। अब फिर गर्मी परेशान करने लगी है। धूप की वजह से उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च को कई शहरों का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान आज शनिवार को NCR के जिलों में 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। आसपास के जिलों में तापमान बढ़ने लगा है। यूपी के शहरों लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज का तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में वृद्धि होगी जिससे इन दिनों प्रचंड धूप का असर देखने को मिलेगा।

15 मार्च के बाद से तापमान और अधिक बढ़ेगा। हालांकि 12 मार्च रविवार को बादलों की आवाजाही रहेगी। मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के कारण बना हुआ है। इन दिनों पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई है। जिससे मैदानी हिस्से में भी इसका असर पड़ा है। मौसम विभाग की मानें तो 15 मार्च के बाद पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं से मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम का नरम रुख पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से बना हुआ था। पूर्वांचल से लेकर वेस्ट यूपी में बारिश से मौसम में बदलाव आया था। नोएडा और गाजियाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मई और जून में पिछले सालों की तुलना में अधिक गर्मी पड़ेगी। लू की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version