अफगान और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ कम करेगा मेरठ सहित यूपी की गर्मी

मेरठ रीजनअफगान और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ कम करेगा मेरठ...

Date:

मेरठ। अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से मेरठ और पश्चिमी उप्र के अलावा प्रदेश के जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। जिससे इन जिलों की गर्मी कम होगी। इस समय तापमान वैसे भी समान्य से काफी अधिक चल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की आशंका जताई है। बात तापमान की करें तो इस समय मेरठ और आसपास के जिलों का तापमान अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसका असर पश्चिमी उप्र के अलावा अन्य जिलों पर भी पडे़गा। इस समय मेरठ और एनसीआर के जिलों में सितंबर में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे लोग काफी परेशान है। सितंबर माह की गर्मी और मानसूनी बारिश ने पिछले 54 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। पिछले 54 सालों में इतनी गर्मी सितंबर माह में कभी नहीं पड़ी है। सितंबर में मानसून भी रूठा रहा है।

लेकिन अब मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक मेरठ और एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। अगर बारिश होती है तो इसका असर भी तपमान पर पडे़गा। जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से भी निजात मिलेगी। इस बार मानसूनी सीजन में मेरठ और आसपास के जिलों में अन्य सालों की अपेक्षा समान्य से 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अगस्त के बाद अब सिंतंबर भी सूखा निकलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मेरठ और आसपास के जिलों में अब एक बार फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। वैसे मेरठ में 15 सितंबर के बाद मौसम बदलने की संभावना हे। रविवार की सुबह तेजी धूप के साथ हुई है। आज दिन में इसी तरह से मौसम रहने की संभावना है। यानी तापमान 35 डिग्री के अधिक जा सकता हैं। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं हवा की रफ्तार आज 12 किमी प्रति घंटा रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले 24 घंटों में पश्चिमी उप्र,एनसीआर और उप्र के कुछ हिस्सों में फिर से सक्रिय होगा। जिससे अधिकांश जिलों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...