Jammu Kashmir: कश्मीर में आज़ाद बोले, धारा 370 को बहाल नहीं किया जा सकता

नेशनलJammu Kashmir: कश्मीर में आज़ाद बोले, धारा 370 को बहाल नहीं किया...

Date:

कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने आज बारामुला में एक रैली के दौरान कहा कि कश्मीर में अब धारा 370 को बहाल नहीं किया जा सकता, आज़ाद ने कहा कि 370 की आड़ में मैं राजनीतिक पार्टियों को कश्मीरियों का शोषण नहीं करने दूंगा, अगर कोई ऐसा कहता है तो वो गुमराह करता है. 

जल्द ही अपनी पार्टी लांच करने जा रहे पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि 370 बहाली के लिए संसद में दो तिहाई बहुमत की जरूरत है और ऐसा हो नहीं सकता इसलिए यह वापस नहीं आ सकता. आज़ाद ने क्षेत्रीय पार्टियों को भी अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि कश्मीर में राजनीतिक शोषण ने लाखों बच्चों को अनाथ कर दिया, आज़ाद ने कहा कि भले ही मुझे चुनाव में नुक्सान हो लेकिन मैं वही बोलूँगा जिसे हासिल करना मुमकिन हो, मैं झूठ और शोषण का सहारा कभी नहीं लूँगा.  

कांग्रेस के पूर्व नेता ने अगले 10 दिनों में अपनी पार्टी की घोषणा करने का एलान किया. रैली में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के स्थानीय निवासियों से अपील की कि  राज्य की बहाली, भूमि की सुरक्षा और नौकरियों के लिए मुझे समर्थन दें. बता दें कि कांग्रेस समेत कश्मीर की अधिकांश क्षेत्रीय पार्टियां अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग कर रही हैं, वहीँ आज़ाद ने एक अलग रुख अपनाया है, अब देखना होगा कि आज़ाद के इस रुख का कश्मीर के लोग क्या जवाब देते हैं. बता दें कि कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कांग्रेस से छोड़ने से पहले एक लेटर बम फोड़ा था जिसमें राहुल गाँधी पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे.  वैसे आज़ाद काफी समय से कांग्रेस नेतृत्व पर हमले करते रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...