Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update Today: मौसम होगा शुष्क, बढ़ेगी गर्मी और तापमान

weather

नई दिल्ली। अब मौसम शुष्क होगा और तापमान बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ेगी। होली के बाद से मौसम में बदलाव आया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक से लेकर आमतौर पर इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है।

बता दें होली के मौके पर हल्की बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद मौसम शुष्क हो गया और चटख धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तेज धूप खिलने के साथ तपिश बढ़ेगी। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

दिनभर धूप खिलने से तपिश बढ़ी

बीते गुरुवार को सुबह से धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद चली हल्की हवा से वायु प्रदूषण में सुधार हुआ है। धूप खिलने से तपिश बढ़ गई।
मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। यूपी और उत्तराखंड के जिलों में तापमान 30 डिग्री से अधिक है।

13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में तपिश बढ़ सकती है। अधिकतर इलाकों में तापमान में वृद्धि होने की आशंका है। जबकि, आगामी 13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं।

Exit mobile version