Stocks Watch: आज शेयर बाजार में फोकस रहने वाले स्टाक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। राजस्व में 10 फीसदी वृद्धि के बाद भी Airtel Africa ने Q1FY24 में 151 मिलियन डॉलर के नुकसान की घोषणा की है। एशिया में अन्य जगहों पर शेयर बाजार में गिरावट के बीच बेंचमार्क सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) इंडाइसेज आज धीमी शुरुआत की उम्मीद कर रहे हैं। आज Gift Nifty 15 अंक गिरावट के साथ 19,796 के स्तर पर पहुंच गया है।
ग्लोबल स्टेज पर, अमेरिकी बाजार निजी उपभोग खर्च मूल्य सूचकांक (personal consumption expenditures price index), फेडरल रिजर्व द्वारा ट्रैक किए जाने वाले इंडेक्स, ओवरनाइट गिरावट के साथ बंद हुए है। प्रमुख औसत डॉव जोन्स (Dow Jones), NASDAQ Composite और S&P 500 में 0.67 फीसदी की गिरावट आई है।
एशिया-प्रशांत बाजार(Asia-Pacific markets) में आज सुबह फिसलन दिखाई दी है। बैंक ऑफ जापान (Bank of Japan) ब्याज दर निर्णय से पहले जापान Nikkei 225 और Topix इंडाइसेज 1 फीसद तक गिरे हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया S&P 200 में 0.7 फीसदी की गिरावट आई है। इस बीच, आज कारोबार में नजर रखने वाले कुछ टॉप स्टॉक्स की बात करें तो वो निम्न है। इनमें Adani Ent, Bharti Airtel, RailTel, Cipla, Indian Hotels टॉप स्टॉक्स हैं।
वहीं आज कुछ कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। जिससे इनके शेयरों पर भी नजर रहेंगी। जो कंपनी आज तिमाही नतीजे जारी करेंगी उनमें Mahindra & Mahindra Financial Services, Marico, Exide Industries, Indian Oil Corporation, United Breweries, Equitas Small Finance Bank, SBI Cards और RITES हैं। आज इन कंपनियों के शेयरों में में उतार चढ़ाव बना रहने की उम्मीद है।
Stocks Watch: आज फोकस में रहेंगे Adani Ent, Bharti Airtel, RailTel, Cipla जैसे टॉप स्टॉक्स
Date:

