Today Stock market: बाजार में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 500 अंक गिरा, निफ्टी भी नीचे

बिज़नेसToday Stock market: बाजार में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 500 अंक गिरा,...

Date:

Today stock market Sensex Opening: आज सुबह 9.37 पर सेंसेक्स में 394.58 अंकों की गिरावट आई। जिसके बाद ये 67,202.26 अंकों पर और निफ्टी 113.96 गिरावट के साथ 20,019.35 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। घरेलू शेयर बाजार में आज बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सेंसेक्स 500 अंक तक टूट गया था। जबकि निफ्टी गिरावट के बाद फिसलकर 20000 के नीचे पहुंच गया था।

आईओबी के शेयरों में चार फीसद गिरावट दर्ज

आईओबी के शेयरों में चार फीसद जबकि एचडीएफसी के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सुबह 9.37 बजे सेंसेक्स 394.58 की गिरावट के बाद 67,202.26 अंकों पर और निफ्टी 113.96 गिरावट के बाद कमजोर होकर 20,019.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में मेटल, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिखा था। इस दौरान बाजार में पिछले कुछ दिनों से मजबूत प्रदर्शन कर रहे एचडीएफसी के शेयर सवा प्रतिशत तक टूट गए थे। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में शेयर बाजार ने रिकॉर्ड बढ़त गंवा दी थी।

मंगलवार को शेयर बाजार गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद रहा

सोमवार को सेंसेक्स 241.79 (0.35%) अंकों की गिरावट के बाद 67,596.84 अंकों पर और निफ्टी 59.05 (0.29%) अंकों की गिरावट के बाद 20,133.30 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है। उसके बाद कल मंगलवार को शेयर बाजार गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद रहा था। शेयर बाजार अब बुधवार को खुला। लेकिन आज खुलते ही बाजार में गिरावट देखी गई है। बाजार में मेटल, रियल्टी और बैंकिंग के शेयरों पर दबाव दिखा है। इस दौरान बाजार में पिछले कुछ दिनों से मजबूत रहे एचडीएफसी बैंक के शेयर सवा फीसदी तक गिरे हैं। हिंडालको के शेयरों में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related