Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Share market: मजबूती के साथ बाजार की शुरूआत, सेंसेक्स में 170 अंकों की उछाल

share02

Today Share market opening: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 170 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी में भी आज मजबूती दिखाई दी है। निफ्टी हरे निशान के पार पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान पेटीएम के शेयरों में 11 फीसदी और अदाणी ग्रीन के शेयरों में आठ फीसद की गिरावट दर्ज की गई थी। शुरुआती कारोबार में आज रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की बढ़त के साथ 82.73 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

आज दिन में बाजार मिला जुला रहने के संकेत हैं। बाजार में आज बिकवाली का दबाव सुबह से कम दिखाई दे रहा है। वैश्विक बाजार (global market) से मिले संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। वैश्विक बाजार में रिस्क-ऑफ सेंटीमेंट हावी है।

घरेलू शेयर बाजार खुलने से पहले हालांकि सुबह गिफ्ट निफ्टी में 26 अंकों की मजबूती आई और ये 19,615 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में इसने 0.14 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है।

ग्लोबल बाजार नजर

इससे पहले शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट पर अंतिम दौर की बिकवाली के बीच आज सोमवार को सुबह शुरुआती कारोबार में एशियाई share market फिसले हैं। जापान निक्की 1 प्रतिशत गिर गया। ऑस्ट्रेलिया का ASX 0.25 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.16 प्रतिशत गिरा है।

Exit mobile version