Gift Nifty: आज से गिफ्ट निफ्टी पर ट्रेडिंग कीजिए, जानिए क्या होगा फायदा

इंटरनेशनलGift Nifty: आज से गिफ्ट निफ्टी पर ट्रेडिंग कीजिए, जानिए क्या होगा...

Date:

SGX Nifty to Gift Nifty: गिफ्ट निफ्टी पर आज से ट्रेडिंग शुरू हो चुकी है। बता दें गिफ्ट निफ्टी सिंगापुर के एक्सचेंज पर लिस्टेड था। अब इसके 750 करोड़ डॉलर के सभी डेरिवेटिव्स को इंटरनैशनल एक्सचेंज पर शिफ्ट किया गया है।
SGX Nifty to Gift Nifty बाजार खुलने पर निफ्टी की गति कैसी होगी। सालों से अनुमान Gift Nifty की गति के आधार पर लगाया जाता है। आज से SGX निफ्टी की यात्रा खत्म हो गई है। अब SGX निफ्टी फ्यूचर्स कांट्रैक्टस को गिफ्ट निफ्टी सूचीबद्ध कर दिया है। बता दें SGX निफ्टी पहले सिंगापुर एक्सचेंज पर लिस्टेड था। अब इसके सभी डेरिवेटिव्स को दुनिया के NSE इंटरनैशनल एक्सचेंज पर शिफ्ट किया है।

गिफ्ट निफ्टी पर सेशन में ट्रेडिंग

Gift निफ्टी पर आज से ट्रेडिंग बंद कर दी है। इसके साथ इसको सिंगापुर एक्सचेंज से हटा दिया है। दूसरी ओर आज से गिफ्ट निफ्टी ट्रेडिंग की शुरुआत हुई है। जो कि दो सेशन में 21 घंटे खुला रहेगा। पहला सेशन भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक चलेगा। दूसरा सेशन शाम 5 बजे से देर रात 2.45 बजे खत्म होगा। गिफ्ट निफ्टी 50, गिफ्ट निफ्टी बैंक, गिफ्ट निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और गिफ्ट निफ्टी आईटी के अनुबंधों में ट्रेडिंग आज 3 जुलाई से खुली रहेगी।

देसी पूंजी बाहर जाने पर लगाम

एनएसई, आईएफएससी-एसजीएक्स कनेक्ट सिंगापुर में होने वाली निफ्टी डेरिवेटिव कॉन्ट्रेक्ट की ट्रेडिंग गिफ्ट सिटी आईएफएससी के जरिए भारत में कराएगा। निफ्टी और बैंक निफ्टी करार सिंगापुर एक्सचेंज पर काफी लोकप्रिय हैं और SGX पर होने वाली डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट ट्रेडिंग में हिस्सेदारी 16 प्रतिशत है। यह देसी पूंजी बाजार के बाहर जाने पर लगाम कसने के साथ ही भारतीय एक्सचेंजों की तरफ से उठाए कदमों का एक हिस्सा है।

निवेशकों को फायदा

NSE इंटरनैशनल एक्सचेंज स्पेशल इकनॉमिक जोन है। जिसके कारण इसमें ट्रेडिंग करने पर निवेशकों को security transaction tax, कमोडिटी ट्रांसजैक्शन टैक्स, dividend distribution tax और कैपिटल गेन टैक्स से काफी राहत मिलती है। इसके अलावा देश से बाहर भारतीयों और विदेशों से काम करने वाली कंपनियों को Gift Nifty में ट्रेडिंग करने पर टैक्स नहीं देना पड़ेगा। हालांकि रिटेल निवेशकों के लिए नहीं बदला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related