Today Share market open: सेंसेक्स 65 हजार के नीचे , निफ्टी 19300 के करीब

न्यूज़Today Share market open: सेंसेक्स 65 हजार के नीचे , निफ्टी 19300...

Date:

Today Share market open,Stock Market Today: आज शेयर बाजार में फिर भारी गिरावट देखी गई है। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी वायदा 14 अंक की बढ़त के साथ 19,297.00 पर पहुंच गया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। आज 18 अगस्त को निफ्टी 19300 अंकों के नीचे खुला। जबकि सेंसेक्स 208.48 अंकों की गिरावट के साथ 64,942.54 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 64.20 अंकों की गिरावट के साथ 19,301.05 के स्तर पर है।

FII और DII

17 अगस्त को घरेलू बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1510.86 करोड़ रुपए की बिकवाली की। 17 अगस्त को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 313.97 करोड़ रुपए की बिकवाली का असर शेयर बाजार पर दिखाई दिया। जिससे कि बाजार में गिरावट दर्ज की गई।

प्री-ओपनिंग में गिरावट

प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट दिखाई दी है। सेंसेक्स आज प्री ओपनिंग में 54.69 अंकों यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,096.33 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 42.10 अंकों यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,323.20 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल बाजार से मिले कमजोर रुझानों के बीच आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की चाल कमजोर रहने की संभावना बनी हुई है। आज सुबह 8:20 बजे, गिफ्ट निफ्टी वायदा 14 अंक की बढ़त के साथ 19,297.00 पर ट्रेड कर रहा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...