Site icon Buziness Bytes Hindi

Gold Silver price today: आज शनिवार को क्या है सोना-चांदी का भाव, जानिए सराफा बाजार का हाल

gold silver rate

नई दिल्ली। आज सोने-चांदी के भाव में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज सोना चांदी के दाम स्थित हैं। इससे पहले शुक्रवार को शाम बाजार बंदी के दौरान कीमती धातुओं के दाम में उछाल आया था। जिसका असर वायदा बाजार पर नजर आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना फरवरी वायदा 150 रुपए बढ़कर 56,696 रुपए पर कारोबार करता दिखा।

आज सोने के भाव स्थिर है। जिसके मुताबिक आज 24 कैरेट सोने का दाम 56,746 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 371 रुपए बढ़कर 68,730 रुपए प्रति किलो पर है। बता दें, इससे शुक्रवार को सुबह एमसीएक्स सोना फरवरी वायदा 56,546 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 68,359 रुपए प्रति किलो पर थी।


ग्लोबल बाजार में सोने-चांदी का भाव

ग्लोबल बाजार में सोने-चांदी की कीमत में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। हाजिर सोना 20.80 डॉलर तेजी के साथ 1,927.81 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 0.37 डॉलर तेजी के साथ 23.87 डॉलर प्रति औंस पर दिखी।


प्रमुख शहरों में सोने-चांदी भाव

कोलकाता, मुंबई, केरल, हैदराबाद, विजयवाड़ा, पुणे, कटक, गुंटूर, तिरुपति, अनंतपुर, विशाखापतमन, राउरकेला, कोल्हापुर और संभलपुर में आज 22 कैरेट सोने का दाम 52,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं आज जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में 22 कैरेट सोना का दाम 52,150 रुपए प्रति 10 ग्राम है। कोयंबटूर, चेन्नई, सलेम, मदुरै, त्रिची और तिरुनेलवेली में आज 22 कैरेट सोने के भाव 52,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं।

Exit mobile version